- कॉपी लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1230 पदों पर भर्ती होगी।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विभागीय पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद राजस्व अधिकारी (RO) के लिए 365 हैं।
इसके अलावा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 पद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी (केवल महिलाओं के लिए) 101 पद, SDM/SDO के 100 पद और BDO के 65 पद शामिल हैं।
अन्य प्रमुख पदों में DSP (22), नगर कार्यपालक पदाधिकारी (54), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (56), आपूर्ति निरीक्षक (31), CDPO (20), ईंख पदाधिकारी (44) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (32) जैसे पद भी शामिल हैं।
पदों का कैटेगरी वाइज बंटवारा
1230 पदों में से 1077 पद सामान्य श्रेणी के हैं, जिनमें 344 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं 153 पद विशेष श्रेणी के हैं, जिनमें 15 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
आयोग के अनुसार, यह परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जा सकती है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
आयोग ने जारी किया जरूरी निर्देश
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों। ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए आयोग ने सावधानी बरतने की अपील की है।
BPSC की यह परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, राजस्व और विकास से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
