राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में चर्चा में रहे. वह तिहाड़ में 13 दिन बिताकर आए. अब उन्होंने अपने मुश्किल भरे दौर में कैसे दिन बिताए और कैसे इन समस्याओं का सामना किया, इसके बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि वह हर दिन को नया दिन के तौर पर देखते हैं. नई शुरुआत के साथ देखते हैं. पॉजिटिव रहते हैं.
राजपाल यादव ने 55 साल के हो गए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
राजपाल यादव जब पूछा गया कि क्या ऐसे हालात उनके काम या भावनात्मक संतुलन को प्रभावित करते हैं. इस सवाल के जवाब में राजपाल ने अपने जीवन और काम के प्रति नजरिए को अलग तरीके से बताया. उन्होंने कहा, “हर दिन एक शुरुआत का दिन है. हर दिन काम करने का दिन है. हर दिन नया दिन है.”
राजपाल यादव ने कहा कि वह हर दिन नई शुरुआत में विश्वास रखते हैं और मुश्किलों को खुद पर हावी नहीं होने देते, बल्कि अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं. उन्होंने पॉजिटिव रहने के बारे में बात की. लोगों का आभार जताया और कहा, “भगवान आप सबका भला करें. खुलकर जिएं.” पिछले कुछ महीनों में राजपाल यादव को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और एक लोन की रकम न चुका पाने के आरोप में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. हाल ही में उन्हें जमानत मिली है.
बेहतरीन कॉमेडियन-एक्टर हैं राजपाल यादव
बात करें वर्कफ्रंट की, तो राजपाल यादव बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कॉमिक एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. करीब दो दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रहे राजपाल यादव ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं.
राजपास यादव की फिल्में
राजपाल यादव ने ‘हंगामा’, ‘मुझसे शादी करोगी, ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेरा फेरी’ से लेकर ‘चुपके चुपके’, ‘भूल भुलैया’जैसी फिल्मों में राअपनी खास जगह बनाई है. अब वह फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू लीड रोल में हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.