Published at : 21 Sep 2026 11:07 AM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
महेश भट्ट की पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने बर्थड सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

महेश भट्ट ने अपने परिवार संग घर पर ही केक काट कर अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया.

एक तस्वीर में महेश भट्ट अपने बेटे राहुल भट्ट और बेटी शाहीन भट्ट के साथ बैठे नजर आए. सभी ने एक साथ मुस्कुराते हुए पोज दिए.

वहीं एक और फैमिली फोटो में महेश भट्ट पत्नी सोनी राजदान, पूजा भट्ट और राहुल के साथ खड़े नजर आए.

पूजा भट्ट ने भी अपने पिता की एक क्लोज-अप फोटो भी शेयर की, जिसमें वे एक बर्थडे कुकी पकड़े हुए थे जिस पर लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे पापा.’

हालांकि, महेश भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी बेटी आलिया भट्ट और दामाद रणबीर कपूर नजर नहीं आएं.

महेश भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं.
Published at : 21 Sep 2026 11:07 AM (IST)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.