बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बातचीत में गोविंदा पुरुषों की जिंदगी में महिलाओं की अहमियत पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि किसी भी पुरुष की सफलता में महिलाओं का आशीर्वाद कितना जरूरी होता है.
गोविंदा ने कही थी बड़ी बात
महिलाओं के आशीर्वाद पर कही बड़ी बात
गोविंद का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में वह पुरुषों की जिंदगी में महिलाओं की अहमियत के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.
यह बातचीत उन्होंने लेहरें टीवी को दिए एक इंटरव्यू में की थी. इंटरव्यू में गोविंदा कहते हैं कि हर पुरुष को अपनी जिंदगी में मौजूद महिलाओं को खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए. उनका मानना है कि महिलाओं का आशीर्वाद किसी भी इंसान की जिंदगी को बेहतर बना सकता है.
महिलाओं का साथ पाकर राह आसान हो जाती है
गोविंदा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि इस बयान में अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि जब किसी आदमी को महिलाओं का साथ और दुआ मिलती है तो उसकी सफलता की राह आसान हो जाती है. उन्होंने बताया कि यह सोच उन्हें अपनी मां से मिली है. अभिनेता ने कहा कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि महिलाएं बहुत शक्तिशाली होती हैं. उनके बिना पुरुष अधूरा होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लॉर्ड शिवा भी तब तक पूर्ण नहीं माने जाते जब तक उनके साथ शक्ति का साथ न हो.
बता दें कि गोविंदा का मानना है कि स्त्री और पुरुष दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों का साथ ही जीवन को संतुलित बनाता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई पुरुष अपनी जिंदगी में महिलाओं का सम्मान करता है और उनका आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ता है तो उसकी सफलता और बढ़ जाती है. यह बात सिर्फ पत्नी तक सीमित नहीं है. मां, बेटी, दोस्त या किसी भी महिला का सम्मान और दुआ इंसान की जिंदगी में बहुत मायने रखती है.इस बातचीत के दौरान गोविंदा ने खुद को अपनी मां का लाड़ला बेटा भी बताया. उन्होंने कहा कि अपने शुरुआती दिनों में उनका सबसे बड़ा सपना था कि वह अपनी मां के लिए एक सफल बेटा बनें. अब उनकी कोशिश है कि वह एक अच्छे पति और पिता की जिम्मेदारी भी अच्छी तरह निभाएं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.