बॉबी देओल अपनी फिल्मों के चलते तो चर्चा में बने ही रहते हैं. लेकिन इन दिनों एक खास वजह से एक्टर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या की फर्म ग्रीन स्टोन इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में पांच कर्मर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं. ये यूनिट्स 3,400 स्क्वायर फीट एरिया में बनी है, प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 15.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
फरवरी में ही हो गया था रजिस्ट्रेशन
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल ने ये पेकान एंड ट्रांसकॉन की युरा बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार ये ट्रांजेक्शन 27 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड किया गया था, जिसमें स्टाम्प ड्यूटी 90 लाख रुपये से ज्यादा और रजिस्ट्रेशन फीस करीब 1.50 लाख रुपये थी. इस ऑफिस स्पेस के साथ ही पांच कार पार्किंग एरिया भी खरीदे गए हैं.
ऋतिक रोशन से है कनेक्शन
बॉबी देओल और उनकी पत्नी ने जिस जगह पर ये प्रॉपर्टी खरीदी है वहीं पर ऋतिक रोशन का भी ऑफिस स्पेस है. युरा बिजनेस पार्क फेस 2, अंधेरी वेस्ट के लिंक रोड स्थित बिल्डिंग में सेकंड फ्लोर पर बॉबी देओल और तान्या ने ऑफिस स्पेस लिया है. तो वहीं इसी बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर पर रोशन परिवार के 10 ऑफिस यूनिट्स हैं. बता दें कि बिल्डिंग अभी अंडरकंस्ट्रक्शन है, जो दिसंबर 2027 तक बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगी.
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बात करें बॉबी देओल के वर्कफ्रंट के बारे में तो एक्टर जल्दी ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा एक्टर तेलुगु फिल्म ‘डाकू महाराज’ में भी दिखाई देने वाले हैं. तो वहीं ‘अल्फा’, ‘अपने 2’ जैसी फिल्मों में भी एक्टर को हम देखने वाले हैं. बॉबी देओल की पिछली बार ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फिल्म में देखा गया था. ये आर्यन खान की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.