भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें गुजरात से 4, मध्य प्रदेश से 2, राजस्थान से 2, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से 1-1 और ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए 1 उम्मीदवार शामिल है। 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। उसी दिन रिजल्ट भी आएगा। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और वरिष्ठ संगठनात्मक नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने एक ओर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय तरुण चुग पर भरोसा जताया है, वहीं लंबे समय से संगठन में सक्रिय रजनीश अग्रवाल को भी राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। 1. तरुण चुग 2. रजनीश अग्रवाल गुजरात से चार उम्मीदवारों को मौका गुजरात से भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं। राज्यसभा की चार सीटों के लिए इन नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। राजस्थान से दो प्रत्याशी घोषित राजस्थान से भाजपा ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया का नाम घोषित होने के बाद राजस्थान की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से भी उम्मीदवार तय अरुणाचल प्रदेश से भाजपा ने ताई तागाक को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मणिपुर से ए. शारदा देवी को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। ओडिशा उपचुनाव के लिए देवाशीष सामंतराय पर दांव राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने ओडिशा से देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए भी अपनी आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें दिग्विजय की राज्यसभा सीट पर 5 दावेदार रेस में राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कोटे की तीन सीटों पर 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। फिलहाल, इनमें से दो पर बीजेपी जबकि एक पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी से केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह दूसरी बार के सांसद हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.