किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Bizotic Commercial Ltd Bonus share record date)
Bizotic Commercial Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 17 तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी कल शेयर बाजार में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Bizotic Commercial share performance)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 3.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 685.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक 6 महीने में 34 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 158 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 1053 रुपये और 52 वीक लो लेवल 265 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 661 करोड़ रुपये का है।
दो साल में स्टॉक 1353 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में स्टॉक की कीमतों 1297 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.