Bigg Boss 20: जो पिछले 20 साल में नहीं हुआ है वो अब होगा। सलमान खान का शो पहली बार इंटरनेशनल जाने वाला है।
इस साल इंटरनेशनल जाएगा बिग बॉस
बिग बॉस तक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बिग बॉस 20 इंटरनेशनल जा रहा है। बिग बॉस पहली बार जियो हॉटस्टार की मदद से लंदन, कनाडा और सिंगापुर की ऑडियंस तक पहुंचेगा। लंदन और कनाडा की ऑडियंस के लिए 24×7 लाइव फीड भी अवेलिबल रहेगी।” बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म हर देश में एक जैसा कॉन्टेंट नहीं पहुंचाते हैं। भारत में हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स जैसे OTT ऐप्लिकेशन्स वो कॉन्टेंट दिखाते हैं, जो भारत की ऑडियंस के इंट्रेस्ट का है, इसी तरह अन्य देशो में भी वहां की ऑडियंस की पसंद का कॉन्टेंट दिखाया जाता है।
पब्लिक ने कमेंट में बोली मुद्दे की बात
बिग बॉस तक ने अपनी पोस्ट में बताया, “बिग बॉस हिंदी के साथ-साथ इसके बाकी के 6 एडिशन भी इंटरनेशनली स्ट्रीम किए जाएंगे, साथ ही बाकी के शोज भी।” यह खबर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी। पब्लिक का इस पर रिएक्शन काफी पॉजिटिव रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- उन्होंने लंबे वक्त तक साउथ अफ्रीका को नजरअंदाज किया था, जो कि इस शो को टीवी पर देख रहा था। साथ ही इन देशों को भी जियो हॉटस्टार के जरिए वोटिंग करने का मौका मिलेगा। हमारे लिए थोड़ा अनफेयर हो सकता है।
क्यों ठंडा है इस साल बिग बॉस का बज?
बता दें कि हर साल जहां बिग बॉस की शुरुआत से पहले ही तगड़ा बज बनना शुरू हो जाता था, वहीं इस साल इतना तगड़ा माहौल सेट नहीं हो पाया है। बिग बॉस शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं और सोशल मीडिया पर इस बारे में बातें होती नजर नहीं आ रही हैं। यही वजह है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- क्या फर्क पड़ता है। कंटेस्टेंट्स का लाइनअप बहुत खराब है। मुझे तो शक है कि भारतीय ऑडियंस भी यह शो देखेगी। क्या कमाल का डाउनफॉल हुआ है। फिलहाल कुछ नाम सामने आए हैं, लेकिन खिलाड़ियों के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो 6 सितंबर को ही होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.