बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाली मैरी कॉम के लिए अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा ने मैसेज भेजा है। एक्ट्रेस ने घरवालों को चेतावनी दी और बॉक्सर को हमेशा सपोर्ट करने की बात कही। अब मैरी कॉम बिग बॉस में अपनी पर्सनालिटी दिखाती नजर आएंगी।
मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिया मैसेज
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम की एंट्री से पहले सलमान खान बताते हैं कि उनके लिए किसी खास शख्स का मैसेज है। स्क्रीन पर ये मैसेज दिखाया जाता है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आती हैं। प्रियंका, मैरी कॉम को बिग बॉस की जर्नी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। देसी गर्ल ने आगे कहा, ‘आप बिग बोस के घर में जा रही हैं, और मुझे पता है कि कितनी बहादुर हैं और हर मुश्किलों का सामना करने का पक्का इरादा रखती हैं।
मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा समर्थन
प्रियंका आगे कहती हैं कि सभी घरवालों के लिए एक छोटी चेतावनी है। मैरी के सामने अगर बने रहना है तो लंबी रेस के लिए तैयार हो जाइए। इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है। मैरी, बस आप जैसी हैं वैसे ही रहिए, खुले दिल से खेलिए। मैं अपनी जर्नी देखने का इंतजार कर रही हूं। बहुत सारा प्यार, मैं हमेशा आपका हौसला बढ़ाऊंगी।’
प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन पर बनीं थी मैरी कॉम
मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिक्म में दर्शन कुमार, सुनील थापा जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाया। फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और ऑडियंस से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देश की शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा, बायोग्राफिकल फिल्मों की लिस्ट में मैरी कॉम भी शामिल है।
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम
बता दें, कुछ समय पहले मैरी कॉम तब सुर्खियों में आई थी जब बॉक्सर के अलग हो चुके पति ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। मैरी कॉम ने अपनी सफाई पेश की थी जिसके बाद उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ा था। अब मैरी बिग बॉस 20 के अंदर अपनी पर्सनालिटी दिखाई हुई नजर आएंगी। इस बार उनके साथ एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं। ये सीजन खास होने वाला है। बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट को इस बार दो वरदान मिलने वाले हैं। इन वरदान के सहारे सभी एक बार नहीं बल्कि दो बार खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.