Fastest Century in T20 Leagues: टी20 लीग इतिहास में सबसे तेज शतक की टॉप 10 लिस्ट में आईपीएल शीर्ष पर काबिज है। वहीं, बीबीएल और सीपीएल से आगे पीएसएल है। पीएसएल का आयोजन में होता है।
IPL के खाते में वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20 लीग इतिहास में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खाते में हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। गेल तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में थे। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 66 गेंदो में 13 चौकों और 7 छक्कों के दम पर नाबाद 175 रन बटोरे। यह टी20 क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। वेस्टइंडीड के निकोलस पूरन ने अमेरिका में आयोजित होने वाली मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में 31 गेंदों में शतक जमाया था। उन्होंने 2026 सीजन में एमआई न्यूयॉर्क की ओर से वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ऐसा किया। पूरन ने 33 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और 13 छक्के हैं।
BBL और CPL से आगे PSL
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) तीसरे नंबर पर है। उस्मान खान ने पीएसएल 2023 में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए 36 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के सामने 43 गेंदों में 12 चौकों और9 चौको के जरिए 120 रन जोड़े। शनाका के तूफानी शतक के बाद सीपीएल चौथे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) पांचवें पायदान पर है। क्रेग सिमंस ने पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से 2014 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक लगाया था। उन्होंने 41 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। सिमंस ने आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए। मिचेल ओवेन ने भी बीबीएल में 39 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 2025 में होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से सिडनी थंडर के विरुद्ध 42 गेंदों में 108 रन बटोरे, जिसमें 6 चौके और 11 सिक्स हैं।
T20 लीग में सबसे तेज शतक
आईपीएल – क्रिस गेल (30 गेंद)
एमएलसी – निकोलस पूरन (31 गेंद)
पीएसएल – उस्मान खान (36 गेंद)
सीपीएल – दसुन शनाका (39 गेंद)
बीबीएल – क्रेग सिमंस/मिचेल ओवेन (39 गेंद)
बीपीएल – अहमद शहजाद (40 गेंद)
द हंड्रेड – हैरी ब्रूक (41 गेंद)
एसए20 – विल जैक्स (41 गेंद)
एलपीएल – राइली रोसौ (44 गेंद)
आईएलटी20 – टॉम बैंटन (52 गेंद)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.