Bigg Boss 20: बिग बॉस हाउस में काजी तौकीर का रवैया शुरू से ही दर्शकों को थोड़ा इरिटेटिंग लगा है। इस बात से ऑडियंस के साथ-साथ घरवाले भी परेशान हैं।
ये सब ऑडियंस के सामने मत करना
आम्रपाली दुबे ने काजी को उनकी इन हरकतों के लिए उनकी टांग खींचते हुए कहा कि ये सब हरकतें ऑडियंस के सामने मत करना। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें आम्रपाली दुबे के सामने काजी अपना सिग्नेचर स्टेप करते हुए खुद को रॉकस्टार कह रहे हैं। आम्रपाली को गुस्सा आ रहा था, लेकिन वह अपने आप को शांत रखते हुए काजी को समझाती हैं कि वह जो चीज अक्सर घर के भीतर करते रहते हैं यह उन्हें ऑडियंस के सामने नहीं करनी चाहिए, शायद यह उन्हें पसंद ना आए।
आम्रपाली ने दी काजी को यह सलाह
आम्रपाली दुबे ने इसके बाद काजी तौकीर को कुछ ऐसा समझाया, जिसकी शायद वह उम्मीद नहीं कर रहे थे। आम्रपाली दुबे ने कहा कि ये सब चीजें उन्हें अपने कॉन्सर्ट में नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वहां पर ऑडियंस पैसा खर्च करके आती है। आम्रपाली ने कहा कि जहां पर ऑडियंस ने पैसा खर्च किया हो, वहां पर वो ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं करते हैं। आम्रपाली ने कहा कि उन्हें लगता है कि जहां आदमी पैसा खर्च करके जाता है, वहां उसे गुस्सा जल्दी आ जाता है। हंगामा होने से सिर्फ सिंगर को ही नहीं बल्कि ऑर्गनाइजर्स को भी आर्थिक नुकसान होता है।
‘शुक्र है रणबीर ने यह नहीं किया था’
आम्रपाली दुबे ने काजी तौकीर से कहा, “अच्छा है ना। कौन मना कर रहा है। लेकिन मैं आपको एक सलाह देती हूं। ये वहां मत कीजिएगा जहां टिकट वाला कॉन्सर्ट होगा। फ्री वाला कॉन्सर्ट होगा तो आप करिएगा। जब आदमी पैसा लगाकर जाता है ना, तो उसे गुस्सा जल्दी आता है। वो फिर कुर्सी वगैरह तोड़ता है तो फिर टेंट वाले और ऑर्गनाइजर्स का नुकसान होता है। गरीब आदमी क्या बिगाड़ा है।” जब काजी बाहर चले गए तो आम्रपाली दुबे जोर से हंसीं और उन्होंने कहा- भगवान का शुक्र है कि रणबीर कपूर ने रॉकस्टार में यह नहीं किया था। क्योंकि तब फिल्म हिट नहीं हो पाती।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.