सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह लेख बेहद काम का है। दरअसल, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने भारत कला भवन में ग्रुप बी’ और ग्रुप ‘सी’ के तहत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
आपको बता दें कि, इस भर्ती अभियान के जरिए से कुल 10 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती पदों का विवरण
-समूह बी- सहायक क्यूरेटर 2
-समूह बी – कलाकार 1
-समूह सी- सहायक फोटोग्राफर 1
-समूह सी- जूनियर डार्नर 1
-समूह सी- गैलरी परिचारक 5
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
– सहायक क्यूरेटर पद के लिए उम्मीदवार को संग्रहालय विज्ञान, विरासत प्रबंधन या संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। कलाकार पद के लिए ललित कला में स्नातक डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना जरुरी है। दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
– सहायक फोटोग्राफर और जूनियर डार्नर पद के लिए अभ्यर्थी के पास डिग्री/डिप्लोमा और एक साल का अनुभव होना जरुरी है। जूनियर डार्नर पद के लिए 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, जूनियर डार्नर की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
– गैलरी परिचारक के पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास संग्रहालय या किसी ऐसे ही संस्थान में काम करने का अनुभव है, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा। इस पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
बीएचयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन किए जा सकते हैं। सामान्य (यूआर), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को RAC पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
कैसे होगा चयन?
आपको बता दें कि, बीएचयू गैर-शिक्षण भर्ती 2026 में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा। दोनों स्टेप में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद ही चयन होगा।
आवेदन कैसे करें?
– सबसे पहले बीएचयू की भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
– अब Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर नया पंजीकरण करें।
– लॉगिन करने के बाद संबंधित पद का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
– अब जरुरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
– इसके बाद अपना कैटगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– एक बार सभी विवरण को अच्छे से जांच कर लें और फिर आवेदन फॉर्म सबमिट कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.