‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ का कलेक्शन
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन 4 करोड़ की ओपनिंग ली। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 5.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। बात करें फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की तो इसने पहले 2 दिन में सिर्फ 1.13 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
30वें दिन ‘भूत बंगला’ की कितनी हुई कमाई
फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 30वें दिन 1.40 करोड़ का नेट कारोबार किया। ये कारोबार भले ही ‘पति पत्नी और वो दो’ से थोड़ा कम है। लेकिन ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, बल्कि ‘पति पत्नी और वो दो’ इस हफ्ते की नई फिल्म है। फिर भूत बंगला का पांचवें शनिवार का कलेक्शन देश भर में 2,397 शो के प्रदर्शन से हुआ जबकि ‘पति पत्नी और वो दो’ के शनिवार को 6,717 शो प्रदर्शित हुए जिससे शनिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की।
‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई
भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़, शुक्रवार को 0.75 लाख और शनिवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते के शनिवार तक देश भर में 166.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.