Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: कॉमेडी जॉनर में वापसी करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आए हैं जिसका आज बड़े पर्दे पर दूसरा दिन है। इस फिल्म के साथ अक्षय ने मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ वापसी की है जिनके साथ वो पहले ही कई आइकॉनिक फिल्में दे चुके हैं। अब चलिए जान लेते हैं कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन कितने कमाए हैं।
फिल्म ‘भूत बंगला’ वैसे तो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से ही शुरू हो गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ओपनिंग की है। अब इसके दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिनमें फिल्म अच्छी खासी ग्रोथ करती नजर आ रही है।
‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन लगाई लंबी छलांग
Sacnilk की माने तो, ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये तो पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इसके बाद ‘भूत बंगला’ का भारत में ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया था। अब फिल्म के दूसरे दिन यानि पहले शनिवार के अर्ली ट्रेंड सामने आ गए हैं।
इसके हिसाब से, अक्षय कुमार स्टारर ने दूसरे दिन अबतक लगभग 16.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आज शनिवार है तो कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद थी ही। ऊपर से ये शुरुआती आंकड़ा है, कल सुबह तक ये नंबर बढ़ सकता है। अब दो दिनों के बाद ‘भूत बंगला’ का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 32.67 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘धुरंधर 2’ के आगे कितना टिक पाएगी ‘भूत बंगला’?
‘भूत बंगला’ की रिलीज से जाहिर तौर पर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के स्क्रीन कम हो गए हैं। उसके बाद भी इस फिल्म का जादू कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज ‘धुरंधर 2’ का 31वां दिन है और Sacnilk ने उसके शुरुआती आंकड़े दिए हैं। 30वें दिन फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन 31वें दिन उसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है। डे 31 पर ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 4.01 करोड़ रुपये रुपये कमा डाले हैं। ऐसे में ये साफ तौर पर पता लग रहा है कि एक महीने बाद भी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ को कड़ी टक्कर दे रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.