Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में शानदार उछाल दर्ज की है। इस फिल्म ने अभी से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म की कमाई में तेजी से बढ़ोतरी देख मेकर्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अब फिल्म ‘भूत बंगला’ ने कितनी कमाई कर ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन की तुलना में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है, जिससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म को फायदा पहुंचा रही है। हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 29 प्रतिशत रही और शोज की संख्या भी अच्छी-खासी दर्ज की गई।
फिल्म का दो दिनों का भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म ने बनाई मजबूत पकड़
देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 60.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की संभावना जताई जा रही है।
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आए। वहीं तब्बू का भी कैमियो देखने को मिला। सोशल मीडिया पर खासतौर पर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके कई सीन वायरल हो रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.