21वें दिन कितनी कमाई हुई
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 21वें दिन भी उतनी ही कमाई की जितनी 20वें दिन की थी। फिल्म ने 21वें दिन भारत में 1.75 करोड़ का नेट कारोबार किया है। हालांकि 21वें दिन फिल्म के शो में बढ़ोतरी की गई थी जिससे इस फिल्म के देश भर में कुल 4,923 शो प्रदर्शित किए गए। जबकी फिल्म बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये 4,522 शो से बटोर सकी थी।
‘भूत बंगला’ ने देशभर में अब कितनी कमाई की
फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़ और गुरुवार को भी 1.75 करोड़ का ही कलकेशन किया है।
इससे भूत बंगला ने पहले, दूसरे और तीसरे हफ्ते के गुरुवार के कलेक्शन के बाद अब देश भर में 150 करोड़ की कमाई कर ली है।
निर्देशक प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने विदेशों से अब तक 50 करोड़ रुपये जुटा लिए है। इससे देश-विदेश दोनों के कलेक्शन को मिलाकर भूत बंगला ने अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘भूत बंगला’ हिट के बाद होगी सुपरहिट?
भूत बंगला का बजट 120 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने अपनी लागत निकलते हुए अब 150 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे देश भर के सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से फिल्म 30 करोड़ का मुनाफा कमा चुकी है। इसके अलावा फिल्म की विदेशों में कमाई के साथ डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से भी अच्छी कमाई हो चुकी है। इससे अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब हिट होकर सुपर हिट होने की तरफ बढ़ रही है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.