भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अंजना ने भोजपुरी सुपरस्टार और राजद के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव उनके मैनेजर सोनू पांडेय, संजय यादव, कृष्णा बेदर्दी द्वारा बनाए गए खेसारी आर्मी नाम के सोशल मीडिया आईडी के जरिए उनके और उनकी मासूम बेटी की AI से बनी अश्लील तस्वीर वायरल करना के आरोप लगाए हैं. साथ ही गाली देने धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
साइबर क्राइम ऑफिस पहुंचीं अंजना सिंह
अंजना सिंह ने हजरतगंज थाने में खेसारी लाल यादव सहित उनकी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
उन्होंने कहा, ‘पिछले सात आठ दिनों से एक मामला चल रहा है. एक आर्मी के जरिए जो फैन पेज चलाए जा रहे हैं, उनके जो करीबी है खेसारी लाल के लोग सामने से आकर धमकियां दे रहे हैं. मेरी और मेरी माइनर बेटी जो 11 साल की है, खराब तरीके से फोटो चला रहे हैं. AI के जरिए इंस्टा आईडी पर गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं. इसीलिए एप्लीकेशन देने थाने आए हैं. ये सभी खेसारी लाल के लोग हैं. खेसारी लाल की टीम के लोग हैं. उनका सपोर्ट है इन सभी मामले में.’
आगे उन्होंने कहा, ‘खेसारी लाल के मैनेजर सोनू पांडेय, कृष्णा बेदर्दी, संजय यादव और एकाद नाम और जिनके खिलाफ तहरीर दी गई है. खेसारी लाल का भी नाम तहरीर में शामिल है. क्योंकि ये सभी लोग उनकी टीम के हैं.’
ये भी पढ़ें- ‘स्टूडेंट्स अब घर जाओ’, नीट पेपर लीक पर सलमान खान बोले- पीएम मोदी लेंगे स्ट्रिक्ट एक्शन
बता दें कि अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. अंजना सिंह ने कहा था कि जब वो और खेसारी साथ काम कर रहे थे तो खेसारी उनसे लिफ्ट लेते थे. कई उनकी कार भी लकर गए. खेसारी ऑटो से ट्रैवल करते थे. अंजना ने कहा था कि खेसारी के फैंस उन्हें ट्रोल करकवा रहे हैं. बेटी को लेकर भी गलत बोल रहे हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.