‘भोजपुरी बवाल’ को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. शो में पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक नजर आ रहे हैं. बुधवार के एपिसोड की शुरुआत पवन सिंह और जन्नत जुबैर के साथ हुई. जन्नत संग पवन सिंह ने कोलैब किया. इस दौरान पवन सिंह ने बताया कि वो एक दिन में 18 गाने गा सकते हैं.
पवन सिंह ने काम को लेकर की बात
पवन सिंह ने जन्नत को बताया, ‘मुझे काम करना पसंद है. मैं एक दिन में 20 गाने गा सकता हूं. मैंने एक दिन में अपनी जिंदगी में 18 गाने भी गाए हैं. मैंने 72 घंटे गुजरात में शूट करके मुंबई जाकर मैंने 18 गाने गाए हैं. फिर लौटा फिर 24 घंटे शूट किया और उस फिल्म को पूरा किया. मेरा एक गाना ‘स्त्री 2′ में आया. उस दिन मैंने दिनभर शूट किया. वो गाना सुपरहिट भी हुआ. मैं अपने मूड के हिसाब से काम करता हूं. मैं पहले सिंगिंग को चुनता हूं, फिर सेकंड नंबर पर एक्टिंग को.’
पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने 6 साल की उम्र में काम किया. फिर जन्नत ने कहा कि मैंने भी 6 साल की उम्र से काम किया है. मेरे पापा मुझे ऑडिशन पर लेकर जाते थे. फिर पवन सिंह ने बताया कि जब वो 9 साल के थे तब एक शो बुक किया था. वहां सबका टाइम फिक्स था कि कौन कितनी देर तक परफॉर्म करेगा. लेकिन जब उन्होंने गाया तो आदेश मिला कि सिर्फ ये लड़का ही गाएगा कोई और नहीं. वो परफॉर्मेंस साउंड सिस्टम वाले ने रिकॉर्ड किया और उसे रिलीज कर दिया. वो कैसेट सुपरहिट हो गया था. बस फिर क्या पीछे मुड़कर नहीं देखा.
पवन सिंह जन्नत के लिए खाना बनाते हैं. वो दाल-भात और आलू की भुजिया बनाते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव के बर्थडे को बनाया खास
वहीं तेजप्रताप यादव पिता लालू यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन में इंतजार करते हैं. फिर कुछ देर बाद लालू यादव आते हैं. तेजप्रताप लालू यादव संग फोटो खिंचवाते हैं. फिर साथ में केक काटते हैं. तेजप्रताप यादव पिता को देखकर बहुत खुश होते हैं. लालू यादव तेजप्रताप को केक भी खिलाते हैं. इसके बाद लालू यादव निकल जाते हैं. इस दौरान तेजप्रताप अपने पिता का बहुत ख्याल रखते हैं और एक चीज पर ध्यान देते हैं. तेजप्रताप यादव कहते हैं मां-पिता का आशीर्वाद ही सबसे कीमती गिफ्ट होता है.
ये भी पढ़ें- बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
शो में काजल राघवानी की मां शारदा उन्हें एस्ट्रोलॉजर के पास लेकर जाना चाहती हैं. उनकी मां कहती हैं, ‘मैंने जो देखा वो तू न देखे. मैं हाउसवाइफ थी. लेकिन तू नहीं हैं.’ काजल की मां इमोशनल हो जाती हैं. वो कहती हैं कि मैं सिर्फ तुम्हें खुश रखना हैं. हंसते हंसते जीना है और हंसते हंसते मरना है. तुझे कभी भी कोई भी दिक्कत हो तो मेरा दरवाजा हमेशा तेरे लिए खुला है.
काजल मां के साथ फिर एस्ट्रोलॉजर सौरीश के पास जाती हैं. वो कहते हैं, ‘आपके खराब रिश्ते देखे हैं. आप बचपन से ट्रॉमा साथ लेकर चल रही हैं अपने पेरेंट की सेपरेशन का. आपकी गाड़ी भी बार-बार खराब होती है. आपको शनिदेव मंदिर जाना है और शनि भगवान के सामने कहना है कि मैं आपके आगे सरेंडर करती हूं.’
आम्रपाल दुबे अपन मां के साथ बैठी थीं. उनकी मां कहती हैं, ‘देखो बेटा तुमने लाइम में इतना कुछ अचीव किया है. लेकिन कुछ चीजें तुम्हारे हाथ से छूट रही हैं. जैसे पहले दोस्तों के पास कितना जाती थी.’ तो आम्रपाली कहती हैं मैं इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों के साथ दोबारा कनेक्ट नहीं करना चाहती इसीलिए मैं उनसे अलग हुई. आम्रपाली कहती हैं कि मेरा सिर्फ काउच पर रहने का मन करता है.
आम्रपाली दुबे को मां ने वजन को लेकर कहा ये
तो फिर आम्रपाली की मां एक्ट्रेस के वजन को लेकर बात करती हैं और कहती हैं कि मैं कब से तुम्हें वजन को लेकर बोल रही हूं. तुम अब बच्चा अडॉप्ट करने का सोच रही हूं. तो आम्रपाली गुस्से में आ जाती हैं. वो कहती हैं सोशल मीडिया पर वैसे ही मुझे वजन को लेकर ट्रोल करते हैं और मैं घर पर नहीं ये सब चाहती हूं.
फिर आम्रपाली की मां उन्हें कहती हैं कि अपने बच्चे को संभालने के लिए फिट रहने की जोड़ी है. ऐसे में बच्चे के साथ कैसे खेलोगी और कैसे ख्याल रखोगी. तो आम्रपाली कहती हैं मैं अपनी बॉडी के साथ फिट हूं और फिर वो गुस्से में सैंडविच उठाकर खा लेती हैं.
अगले एपिसोड में दिखाया गया कि पवन सिंह ने कहा कि मैंने जिसे प्यार किया वो मुझे मिला नहीं. वहीं आम्रपाली भी अपने वजन को कम करने पर फोकस करने का सोचती हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.