- Hindi News
- National
- Mumbai Airport Ganja Seized | ₹2.38 Crore Worth; Abu Dhabi Passenger Arrested
- कॉपी लिंक
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने अबू धाबी से आए 25 साल के एक यात्री को 2.38 करोड़ रुपए की गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोइन खान के रूप में हुई है।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। तलाशी में उसके सामान से 6.823 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए कमीशन पर तस्करी करने की बात कबूल की। यह उसकी पहली तस्करी थी। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पूर्व CEC राजीव कुमार HDFC बैंक के चेयरमैन होंगे, RBI की मंजूरी के बाद 3 साल संभालेंगे जिम्मेदारी

HDFC बैंक के बोर्ड ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को बैंक का पार्ट-टाइम (नॉन-एग्जीक्यूटिव) चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। बैंक ने उन्हें 30 जून 2026 से चार साल के लिए स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
बैंक ने कहा कि RBI की मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया था। तब से केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राजीव कुमार फरवरी 2020 में वित्त सचिव पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने और 2024 का लोकसभा चुनाव कराया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
