Bharwan Torai Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर स्वादिष्ट भरवां तोरई जरूर ट्राय करें। मसालों से भरी यह खास डिश खाने में बेहद टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी एक्स्ट्रा सामान की जरूरत नहीं पड़ती और आपकी रसोई में मौजूद मसालों से ही यह शानदार रेसिपी तैयार हो जाती है।
- 10 तोरई
- लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच सौंफ पाउडर
- आधा चम्मच अमचूर पाउडर
- 4 चम्मच तेल
- एक चुटकी हींग
- आधा चम्मच जीरा
- 2 बड़े प्याज
- 4 लहसुन कलियां
- स्वादानुसार नमक
Image: freepik
पहले तोरई को धो लें, इन्हें छीलकर बीच से हल्का काट लें और अंदर का गूदा निकाल दें। इससे मसाला भरने में आसानी होगी और सब्जी का स्वाद भी शानदार आएगा।
Image: freepik
अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें हींग व जीरा डालें। इसके बाद कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर भून लें। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर और सौंफ पाउडर डालें।
Image: freepik
स्वादानुसार नमक मिलाकर मसाले को अच्छी तरह भूनें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब समझ लें कि स्टफिंग तैयार है। अब तैयार मसाले को हर तोरई के अंदर अच्छे से भर दें।
Image: freepik
इसके बाद तोरई को धागे से बांध दें ताकि पकाते समय मसाला बाहर न निकले। यह तरीका सब्जी को परफेक्ट स्वाद देने में मदद करता है। अब कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और मसाले से भरी तोरई डाल दें।
Image: freepik
इसके बाद ढक्कन लगाकर इन्हें धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद तोरई को पलट दें और दोबारा ढककर करीब 5 मिनट तक पकने दें ताकि तोरई अच्छी तरह गल जाएगी और मसाले मिल जाएं।
Image: freepik
अब आपकी स्वादिष्ट भरवां तोरई तैयार है। इसे आप गर्मागर्म रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं। मसालेदार स्वाद से भरपूर यह सब्जी सभी को बेहद पसंद आएगी।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.