अवारापन 2 फेम एक्टर इमरान हाशमी एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। इमरान टोन्ड बॉडी के लिए सख्त रूटीन अपनाते हैं, चलिए उनका डेली रूटीन और टिप्स आपको बताते हैं।
कंसिस्टेंसी है जरूरी
इमरान हाशमी का कहना है कि अगर आपको कुछ पाना है, तो उसके लिए हर दिन प्रयास करने होंगे। फिट बॉडी पाने के लिए भी यही शर्त है और इसलिए मैं कभी अपना वर्कआउट स्किप नहीं करता। वह रोजाना 1-2 घंटे जिम करते हैं, जिसमें कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, पुश अप्स, रनिंग जैसी तमाम चीजें होती हैं। वह हफ्ते में 5 दिन लगातार वर्कआउट करते हैं और 2 दिन शरीर को रेस्ट देते हैं।
खाने को लेकर हैं बेहद सीरियस
इमरान हाशमी ने बताया था कि उनकी फिटनेस का क्रेडिट उनकी प्लेट को भी जाता है। वह हेल्दी फूड ही खाते हैं, फिर चाहे भले ही एक ही खाना बार-बार खाना पड़े। एक्टर लंच में चिकन कीमा, सलाद और शकरकंद खाते हैं। उन्होंने बताया कि पूरा चिकन नहीं खाया जा सकता लेकिन कीमा को पचाना काफी आसान होता है, तो वह प्रोटीन के लिए इसे खाते हैं। शकरकंद उबली होती है और सलाद एवोकाडो, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, लेट्यूस, रॉकेट लीव्स और थोड़ा बाल्सामिक विनेगर मिलाकर बनाते हैं। उनके ट्रेनर ने बैलेंस प्लेट बनवाई है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स सबकुछ है और शरीर के लिए परफेक्ट है।
2 साल से कर रहे हैं ये काम
अगर आपसे कहा जाए कि आपको एक ही खाना हर दिन खाना है, तो शायद आप 3-4 दिन खाने के बाद उससे ऊब जाएंगे लेकिन इमरान हाशमी के साथ ऐसा नहीं है। वह बीते 2 साल से लगातार चिकन कीमा, सलाद और शकरकंद खा रहे हैं। उनका लंच-डिनर हमेशा फिक्स होता है और इससे उनकी वाइफ भी बोर हो चुकी हैं। इमरान का कहना है कि फिटनेस के लिए मुझे प्रोटीन चाहिए और इस प्लेट से सब मिलता है, तो मैं हर दिन ये खाता हूं और अब ये आदत बन चुका है।
फिजिकल एक्टिविटीज पर भी फोकस
इमरान का कहना है कि सिर्फ वर्कआउट या फिर हेल्दी फूड से ही आप फिट नहीं होते, उसके लिए आपको फिजिकली एक्टिव भी रहना होगा। इसके लिए वह रनिंग, वॉक, साइकिलिंग, स्वीमिंग जैसी चीजें भी करते हैं। इससे शरीर एक्टिव बना रहता है और एनर्जी भी रहती है।
नींद से कोई समझौता नहीं
इमरान अपनी नींद हमेशा पूरी करते हैं। वह रात में करीब 10 बजे सो जाते हैं और सुबह 5-6 बजे उठ जाते हैं। उन्हें हर दिन 7-8 घंटे की नींद चाहिए। कुल मिलाकर इमरान ने खुद को फिट रखने के लिए कठिन रूटीन में ढाल लिया है और अब वही रूटीन उनकी आदत बन चुका है। फिटनेस के लिए इमरान के इस रूटीन को हर कोई फॉलो नहीं कर सकता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.