तिमाही नतीजों का किया कंपनी ने ऐलान (Bharat Forge q1 results)
कंपनी ने आज सोमवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल से जून के दौरान पहले क्वार्टर के दौरान कुल 89.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में भारत फोर्ज को 233.40 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।
राहत की बात यह है कि रेवन्यू में सालाना आधार पर 18.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अप्रैल से जून के दौरान कुल कमाई 4639.90 करोड़ रुपये की हुई है। पिछले साल इस पीरियड में कंपनी की आय 3908 करोड़ रुपये थी। बता दें, EBITDA में सालाना आधार पर 10.20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
शेयरों में आज गिरावट (Bharat Forge Share performance)
एनएसई में यह स्टॉक आज सोमवार को तेजी के साथ 2278.80 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में 2295 रुपये के स्तर पर भी पहुंचा था। यह एनएसई में 52 वीक हाई। निवेशकों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी। लेकिन तिमाही नतीजों ने झटका दे दिया। बता दें, आज का न्यूनमत स्तर 2056.10 रुपये है। कंपनी का शेयर 9 प्रतिशत लुढ़क गया।
आज भले ही भारत फोर्ज के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी इस साल अबतक स्टॉक 44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में भारत फोर्ज के शेयरों का दाम 86 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का कंपनी का 52 वीक हाई 2295 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1100.50 रुपये है। बता दें, तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 122 प्रतिशत और 5 साल में 181 प्रतिशत बढ़ा है।
इस साल दो बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
2026 में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। कंपनी ने तब निवेशकों को एक शेयर पर 6.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी 3 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। 2026 में फरवरी में भी कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.