सुबह की भागदौड़ में अगर कुछ ऐसा बनाना हो जो झटपट बन जाए, सेहतमंद हो और स्वाद में भी नंबर वन हो, तो बेसन ब्रेड टोस्ट बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह स्वाद से भरपूर एक तरह का ‘वेजिटेरियन फ्रेंच टोस्ट’ है, जिसे बच्चे और बड़े सभी बहुत चाव से खाते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। ऐसे में यहां हम आपके लिए बेसन ब्रेड टोस्ट की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- ब्रेड स्लाइस: 4 से 5 (ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड ज्यादा पौष्टिक रहेगी)
- बेसन: 1 कप
- प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर: 1 बारीक कटा हुआ (बीज निकला हुआ)
- हरी मिर्च: 1-2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1/2 छोटा चम्मच
- मसाले: 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच अजवाइन, और स्वाद अनुसार नमक
- पानी: घोल बनाने के लिए (लगभग 3/4 कप)
- तेल या घी: सेकने के लिए
बनाने का तरीका
स्टेप 1
एक बड़े बाउल में 1 कप बेसन छान लें। अब इसमें अजवाइन को हाथों से मसलकर डालें। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
स्टेप 2
अब बेसन में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और ताजा हरा धनिया डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही पानी जैसा पतला, ताकि वह ब्रेड पर अच्छी तरह चिपक सके।
स्टेप 3
एक नॉन-स्टिक तवा या ग्रिल पैन को गैस पर मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं।
स्टेप 4
एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे बेसन के घोल में दोनों तरफ से अच्छी तरह डुबोएं, ताकि मिश्रण ब्रेड पर लग जाए।
स्टेप 5
अब इस ब्रेड को गरम तवे पर रखें। धीमी से मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक एक तरफ से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेकें। किनारे पर थोड़ा सा तेल डालें और ब्रेड को पलट दें। दूसरी तरफ से भी हल्का दबाते हुए सुनहरा होने तक सेक लें। फिर इस सॉस के साथ सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.