- Hindi News
- Sports
- Belgium Vs Egypt Football Match Ends 1 1 | Lukaku Goal Romelu Lukaku
- कॉपी लिंक
मिस्र का फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल करने का 92 साल का इंतजार और बढ़ गया है। उसने मंगलवार को 9वें नंबर की टीम बेल्जियम पर बढ़त हासिल कर ली थी।
लेकिन, बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने मैदान पर उतरते ही बॉक्स के अंदर अफरा-तफरी पैदा की। हड़बड़ी में मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने ऑन गोल कर दिया।
सिएटल स्टेडियम में ग्रुप-जी के इस मुकाबले के बाद बेल्जियम की टीम पहले स्थान पर है। जबकि, मिस्र की टीम एक अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इस ग्रुप का एक अन्य मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

आशूर ने बेल्जियम का डिफेंस तोड़ा, टीम को दूसरी बार बढ़त
19वें मिनट में मिस्र के मिडफील्डर इमाम आशूर ने बेल्जियम की डिफेंस लाइन की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा। यह आशूर के इंटरनेशनल करियर का पहला गोल था। आशूर अपने देश के लिए 30वां मैच खेल रहे थे। आशूर के गोल से मिस्र वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार बढ़त बनाने में सफल रही।

इमाम आशूर को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (फोटो- FIFA)
लुकाकू के आते ही गोल, हानी से ऑन गोल हुआ
बेल्जियम लगातार बराबरी की कोशिश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। 66वें मिनट में कोच ने स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू को मैदान पर उतारा। उनके आने के सिर्फ 23 सेकेंड बाद ही बेल्जियम को बराबरी का गोल मिल गया।
दाएं फ्लैंक से आए क्रॉस पर लुकाकू गेंद को गोल में पहुंचाने के लिए बढ़े, लेकिन मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने दबाव में गेंद अपने ही गोल में डाल दी। इसे आत्मघाती गोल माना गया और स्कोर 1-1 हो गया।

लुकाकू (रेस जर्सी) के दबाव में मोहम्मद हानी से ऑन गोल हो गया।
—————————————–
फुटबॉल वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए…
64वीं रैंक केप वर्डे ने स्पेन को ड्रॉ पर रोका; सऊदी अरब ने उरुग्वे से ड्रॉ खेला

FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया है। ग्रुप-H के एक अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को अंक साझा करने पर विवश कर दिया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
