Beetroot Idli Fry Recipe: भयंकर गर्मी के इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जी बनाए रखना सबसे बड़ा टास्क है। ऐसे में सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए ‘चुकंदर इडली फ्राई’ लाइट ऑप्शन है। यह न सिर्फ आपके स्वाद को बदलेगी, बल्कि चुकंदर के गुणों के कारण शरीर को भरपूर पोषण भी देगी।
Image: Social Media
चावल और दाल को 6-7 घंटे भिगोकर पीस लें और रातभर फर्मेंट होने दें। चुकंदर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे इडली के घोल में अच्छी तरह मिला दें।
Image: Social Media
इडली के सांचों को ग्रीस करें और 15-20 मिनट के लिए भाप में पकाएं। ठंडा होने पर इडली को मनचाहे टुकड़ों में काट लें।
Image: Social Media
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसमें कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। सभी सूखे मसाले डालें।
Image: Social Media
अंत में कटी हुई गुलाबी इडली डालें और 2-3 मिनट तक कुरकुरा होने तक फ्राई करें। हरा धनिया डालकर सजाएं।
Image: Social Media
चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इडली हल्की होती है और गर्मियों में पेट को ठंडक देती है और ये एनर्जी बूस्टर भी है।
Image: Social Media
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.