Vaibhav Sooryavanshi: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जून को खेला गया। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना पड़ा। इस मैच में यकीनन टीम इंडिया की हार हुई लेकिन, यह मैच करोड़ों फैंस के लिए खुशखबरी लेकर भी आई, क्योंकि पिछले कई हफ्तों से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर जो अटकलें चल रही थी अब उसपर विराम लग और इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला।
वैभव के डेब्यू पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान आया है। वैभव के डेब्यू पर उनका कहना है कि बीसीसीआई किसी के साथ अन्याय नहीं करती है, जो जिसके योग्य होता है, वह उसे मिलता है।
वैभव के डेब्यू पर राजीव शुक्ला ने क्या बोला?
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ‘वैभव सूर्यवंशी को अपने डेब्यू की बहुत-बहुत बधाई कि उन्हें BCCI ने अवसर प्रदान किया। BCCI किसी के साथ अन्याय नहीं करती है। जो जिसके योग्य होता है, वह उसे मिलता है।’
अवसर आएगा तो उन्हें मौका मिलेगा
राजीव शुक्ला ने आगे कहा ‘कई लोग सोशल मीडिया पर कह रहे थे कि उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा और मैंने परसों भी कहा था कि जब अवसर आएगा तो उन्हें मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि वे भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वे बहुत अच्छी तरह उभर कर आएंगे। यह एक अच्छा निर्णय है।’
डेब्यू मैच में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहा?
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए। डेब्यू मैच में वैभव ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। वैभव को संजू की जगह टीम में जगह मिली। वहीं, संजू सैमसन पिछले तीन मैचों में फ्लॉप ही रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.