भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी महिला एशिया कप 2026 के लिए रविवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर को एक बार फिर टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है।
एशिया कप 2026 के लिए ऐसी है भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
रिजर्व खिलाड़ी: प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, मिन्नू मणि
भारत की इस टीम में खास बदलाव नहीं देखने को मिले हैं। हालांकि, इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की जगह जी कमलिनी को स्थान दिया गया है। श्रेयंका पाटिल भी विश्व कप की टीम का हिस्सा थीं, लेकिन चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। एशिया कप के स्क्वॉड में उनका नाम नहीं है। रिजर्व कैटगरी में प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि को रखा गया है। विश्व कप में ये खिलाड़ी नहीं थे।
विश्व कप के दौरान ऐसा था भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
हरमप्रीत कौर का नहीं हुआ सूर्या जैसा हाल
बता दें कि पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। यह तब हुआ था, जब टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था। तब टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को विश्व कप के बाद खेली गई अगली सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया। वे अब भारतीय टीम की प्लानिंग का हिस्सा भी नहीं रह गए हैं। बीसीसीआई ने अच्छा प्रदर्शन करने पर वापसी के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन वापसी करना मुश्किल नजर आता है। उप कप्तान अक्षर पटेल को हटाकर तिलक वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। इस बड़े बदलाव के बाद अनुमान लगाए जा रहे थे कि महिला टीम में भी बड़े बदलाव होंगे और सूर्या की तरह हरमनप्रीत कौर को भी कप्तानी से हाथ धोनी पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें फिर से एक बार भारत को एशिया कप में चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी मिली है। स्मृति मंधाना को भारत की कप्तानी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.