- कॉपी लिंक
BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा पद के दावेदार हैं।
BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग शुक्रवार को होनी है। अगरकर बुधवार को हुई चयन बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं। ऐसे में यह बैठक बतौर चीफ सिलेक्टर उनकी आखिरी बैठक हो सकती है।
अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान किया। इसके अलावा, अगरकर ने रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम के चयन में भी भूमिका निभाई।

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन खिताब जीते
पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। इसके अलावा टीम ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप खिताब भी डिफेंड किया।
पार्थिव-प्रज्ञान तीन-तीन बार चैंपियन टीम का हिस्सा रहे
NDTV को एक सूत्र ने बताया कि पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल और पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा, अजीत अगरकर की जगह BCCI के चीफ सिलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। पार्थिव विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं, जबकि ओझा स्पिनर थे। दोनों IPL में तीन-तीन बार चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
पार्थिव के नाम 1700 से ज्यादा इंटरनेशनल रन
पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उन्होंने टेस्ट में 934, वनडे में 736 और टी-20 इंटरनेशनल में 36 रन बनाए। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 103 कैच और 19 स्टंपिंग कीं।

प्रज्ञान ने इंटरनेशनल करियर में 140+ विकेट लिए
प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ओझा ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट लिए। टेस्ट में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 6/47 रहा।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
