एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश विमेंस क्रिकेट टीम बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मुकाबला गुरुवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होना था। एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम अगले राउंड में पहुंचती है। इसी वजह से निगार सुल्ताना की बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि चीन टूर्नामेंट से बाहर हो गया। आज ही इसी मैदान पर दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला थाईलैंड से होगा। भारत का मुकाबला जापान से एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट सभी 8 मुकाबले जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। भारतीय विमेंस टीम 18 सितंबर को यहीं जापान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम का सामना बांग्लादेश से होने की संभावना है। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड विमेंस क्रिकेट एशियन गेम्स में पहली बार 2010 में शामिल हुआ था। 2010 और 2014 दोनों एडिशन में पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने इन दोनों एडिशन में हिस्सा नहीं लिया था। उस समय भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त था। इसके बाद 2023 में क्रिकेट की एशियन गेम्स में वापसी हुई और भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट में गोल्ड जीता। हांगझोउ में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय विमेंस टीम खिताब की दावेदार भारत जून-जुलाई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गया था। हाल में भारत ने श्रीलंका को हराकर टी-20 एशिया कप का खिताब जीता है। एशिया की टीमों में भारत की टी-20 रैंकिंग भी सबसे ऊपर है। भारत दुनिया की टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। एशिया की अन्य प्रमुख टीमों में श्रीलंका छठे, पाकिस्तान आठवें और बांग्लादेश 10वें स्थान पर है। यानी रैंकिंग के लिहाज से भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की सबसे ऊपर रहने वाली एशियाई टीमों में हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.