भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए सरफराज खान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। साई सुदर्शन चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए थे। वे बेंगलुरू स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं।
रविवार को बीसीसीआई द्वारा जारी मीडिया एडवाइजरी में लिखा गया है “साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में प्रशिक्षण लिया है और दाहिने पैर के अंगूठे में आई चोट से उबरने में उनकी प्रगति काफी अच्छी रही है। वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर करीब से नजर रख रही है। पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए साई सुदर्शन के स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। वह 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गाले रवाना होने से पहले कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.