- कॉपी लिंक
देश के कुछ बड़े बैंकों में वर्तमान में होम लोन की शुरुआती दरें 7.00% से लेकर 7.45% के बीच हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे कम 7.00% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है, जबकि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI 7.25% से ब्याज दरों की शुरुआत कर रहा है।
होम लोन लेते समय बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है, क्योंकि 20 से 25 साल की लोन अवधि में 0.25% या 0.50% का अंतर भी लाखों रुपए बचा सकता है।

गणित समझिए: ₹50 लाख के लोन पर 25 साल में कितना फर्क पड़ेगा?
- 7.00% की दर पर: मंथली ईएमआई EMI लगभग ₹35,339 बनेगी।
- 7.25% की दर पर: ईएमआई बढ़कर ₹36,140 प्रति महीना हो जाएगी।
- 7.45% की दर पर: ईएमआई बढ़कर ₹36,787 प्रति महीना हो जाएगी।
7.00% और 7.25% के बीच हर महीने का अंतर सिर्फ ₹801 है, लेकिन 25 सालों में कुल रिपेमेंट के दौरान यह अंतर बढ़कर ₹2.40 लाख हो जाता है।
7.00% और 7.45% के बीच हर महीने का अंतर ₹1448 है, लेकिन 25 सालों में कुल रिपेमेंट के दौरान यह अंतर बढ़कर ₹4.34 लाख हो जाता है।
प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्ज भी जरूर चेक करें
होम लोन की प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क:
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र: प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.25% तक (अधिकतम ₹25,000)।
- बैंक ऑफ इंडिया: 0.25% प्रोसेसिंग फीस तय सीमाओं के तहत लागू।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 0.50% फीस (अधिकतम ₹15,000 + GST)।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 0.35% फीस (अधिकतम ₹12,000 + GST)।
कई बार बैंक ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ कर देते हैं, इसलिए अप्लाई करने से पहले लिखित ऑफर में सभी चार्ज चेक कर लें।
होम लोन लेते समय 3 बातों का ध्यान रखें..
- क्रेडिट स्कोर: 750 या उससे ज्यादा सिबिल स्कोर होने पर बैंक कम ब्याज दर ऑफर करते हैं।
- लोन की अवधि: लंबी अवधि चुनने से ईएमआई कम हो जाती है, लेकिन ब्याज बढ़ जाता है।
- फ्लोटिंग दरें: अधिकांश होम लोन फ्लोटिंग रेट पर होते हैं। आरबीआई की रेपो रेट नीतियों के आधार पर ईएमआई या लोन अवधि बदल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
