पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। उपचुनाव से पहले एक बार फिर पुराने केस में हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के 2 नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात रेजिनगर थाना इलाके से पुराने केस में पुलिस ने दोनों को पकड़ा।
AJUP के कोर कमेटी मेंबर और युवा उपाध्यक्ष गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों के नाम अनीसुर रहमान और सोहेल मंडल हैं। अनीसुर रहमान आम जनता उन्नयन पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य हैं, इनका घर गोपालपुर इलाके में है। वहीं, सोहेल मंडल पार्टी के युवा उपाध्यक्ष हैं, जिनका घर रेजिनगर में है। दोनों को आज 10 दिन की पुलिस हिरासत की मांग के साथ बहरमपुर जिला अदालत में पेश किया गया।
नकली नोटों के साथ AJUP के राज्य सचिव गिरफ्तार
इससे 2 दिन पहले AJUP के राज्य सचिव को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारी मात्रा में नकली नोटों और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में पुलिस चौकी पर वाहन जांच के दौरान आशिक इकबाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इकबाल के साथ यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गरिनामा इलाके के पास एक एसयूवी को रोका गया और उसकी तलाशी में 500 रुपये के 108 नकली नोट, दो हथियार और चार कारतूस बरामद हुए।
वहीं, आपको बता दें कि इलेक्शन कमीशन ने हुमायूं कबीर के बेटे को चुनाव चिह्न ‘सिटी बांसुरी’ नहीं दी। जानिए हुमायूं कबीर के बेटे को किस सिंबल से उपचुनाव लड़ना होगा।
हुमायूं कबीर को नोटिस
दूसरी तरफ रेजिनगर उपचुनाव से पहले हुमायूं कबीर खुद भी मुश्किल में फंस गए हैं। हुमायूं कबीर को 21 सितंबर को बहरामपुर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सूत्रों की मानें तो चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने की कथित साजिश से जुड़े ऑडियो की जांच के सिलसिले में हुमायूं कबीर को बुलाया गया था। शनिवार को बहरमपुर थाने की पुलिस उनके शक्तिपुर स्थित आवास पहुंची और नोटिस दिया।
बताया गया है कि कुछ दिन पहले दो लोगों के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था। इसमें मुर्शिदाबाद में निर्माणाधीन बाबरी मस्जिद पर भाजपा का झंडा लगाने की बात कही गई थी। आरोप है कि बातचीत में हुमायूं कबीर की आवाज थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसी जांच के सिलसिले में अब हुमायूं कबीर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.