बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने नियमित आधार पर कुल 1,100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों को भरा जाएगा.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने और फीस जमा करने के लिए 24 सितंबर 2026 तक का समय है. बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
पदों का विवरण और आयु सीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस भर्ती को दो अलग-अलग विभागों में बांटा है.
वेल्थ एग्जीक्यूटिव- इस पद के लिए कुल 1,000 वैकेंसी निकाली गई हैं. यह पद वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग के तहत आता है. इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए.
क्रेडिट एनालिस्ट- कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग के तहत इस पद के लिए कुल 100 वैकेंसी हैं. इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
दोनों ही पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव अनिवार्य किया गया है.
वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का IC 38 सर्टिफिकेट या NISM के तय सर्टिफिकेट में से कोई एक वैध सर्टिफिकेट होना जरूरी है. मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या फाइनेंस, मार्केटिंग, बैंकिंग में MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
क्रेडिट एनालिस्ट के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होने के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट की योग्यता रखना अनिवार्य है. इसके साथ ही किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 साल का बैंकिंग अनुभव होना आवश्यक है.
आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना होगा. सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए आवेदन फीस 850 रुपये तय की गई है. वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवार आवेदन फीस मात्र 175रुपये रखी गई है.
यह भी पढ़े: अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Careers सेक्शन के अंदर Current Opportunities पेज पर क्लिक करें. फिर यहां संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूम को स्कैन करके अपलोड करें. अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
यह भी पढ़े: यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.