थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले 2 दिनों में करीब 320 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर इतनी बारिश पूरे सितंबर महीने में होती है। इतनी बारिश के चलते शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है।
बाढ़ से थाईलैंड में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के मुताबिक, कुछ इलाकों से पानी पूरी तरह निकलने में एक हफ्ते तक लग सकता है। करीब 80 हजार लोग अब भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। इस बाढ़ से 3.29 लाख घर और करीब 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बैंकॉक के सभी 50 जिलों में इमरजेंसी घोषित की गई है। सरकार बाढ़ में फंसे लोगों तक नावों और मोबाइल किचन के जरिए खाना पहुंचा रही है। थाईलैंड में आई बाढ़ से जुड़ी 4 तस्वीरें बैंकॉक समुद्र तल से सिर्फ 1.5 मीटर ऊपर बैंकॉक समुद्र तल से करीब 1.5 मीटर ऊपर है। शहर नरम मिट्टी वाले नदी डेल्टा क्षेत्र में बसा है और हर साल कुछ मिलीमीटर नीचे धंस रहा है। शहर की आबादी 84 लाख से ज्यादा है। यहां बारिश का मौसम करीब छह महीने चलता है और इस दौरान बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस बार बाढ़ सिर्फ बैंकॉक तक सीमित नहीं है। थाईलैंड के 41 प्रांतों में 16 सितंबर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है और 5.8 लाख से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से 327 मिलियन डॉलर तक नुकसान का अनुमान इस बाढ़ से थाईलैंड को कम से कम 11 अरब बाहत यानी करीब 327 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। हालात नहीं सुधरे तो नुकसान और बढ़ सकता है। उनके अनुमान के मुताबिक, बाढ़ से इस साल थाईलैंड की आर्थिक विकास दर में करीब 0.3 प्रतिशत की कमी आ सकती है। GDP ग्रोथ 2.1% तक रह सकती है। बैंकॉक और पूर्वी थाईलैंड में दुकानों और कारोबार पर ज्यादा असर पड़ सकता है। दूसरे इलाकों में फैक्ट्रियों और खेती को नुकसान हो सकता है। थाईलैंड के साथ पड़ोसी देशों में भी बाढ़ पड़ोसी म्यांमार और कंबोडिया में भी बाढ़ और भारी बारिश से हालात खराब हैं। म्यांमार के तटीय तानिनथारी इलाके में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता हैं। कंबोडिया में कम से कम 10 प्रांत बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 44,889 परिवार प्रभावित हुए हैं और लगभग 4 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… नेपाल के हिमालय में हिमस्खलन, 4 की मौत, 12 लापता नेपाल के मनांग जिले में 7,126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल पर रविवार को हिमस्खलन हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.