कलर्स के पॉपुलर सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी की सास सुमित्रा बनी स्मिता बंसल इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने शूटिंग और पुराने दिनों के स्ट्रगल को लेकर ऐसे खुलासे किए, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. साथ ही उन्होंने अब की व्यवस्था और पहले की तुलना करते हुए कई चीजों पर खुलकर बात की हैं.
ओपन जीप में बदले कपड़े
बॉलीवुड बबल से बातचीत में स्मिता बंसल ने शूटिंग के दिनों को याद कर बताया कि जब वो एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब वैनिटी जैसी चीज नहीं थी, जिस वजह से उन्हें ओपन जीप में कपड़े बदलने पड़े. जीप को ढकने के लिए पर्दे लगाए गए थे और अंदर वो कपड़े बदलते थे. उस वक्त मेकअप रूम और कुर्सियां भी नहीं थी. इतना ही नहीं, वॉशरूम को लेकर भी कई परेशानियां होती थी.
वॉशरूम के लिए झेली परेशानी
उन्होंने बताया कि जब किसी मोहल्ले या गली में शूटिंग होती थी, तब उन्हें दूसरों के घर जाना पड़ता था. पुरुष तो कहीं भी चले जाते थे, लेकिन महिलाओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ता था. कुछ लोग तो खुश हो जाते थे और वो सभी का स्वागत करते थे. लेकिन कई लोग मना कर देते थे और घर में आने नहीं देते थे. हालांकि, शूटिंग के समय एक बार बस आती थी और उसमें बैठकर सभी वॉशरूम के लिए जाते थे. लेकिन शूटिंग के बीच में अगर जरूरत पड़ती थी, तो उनके पास कोई ऑप्शन नहीं रहता था. इसीलिए वो पानी भी ज्यादा नहीं पीते थे.
ये भी पढ़ें: 250 करोड़ी ‘भूत बंगला’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब-कहां देखें फिल्म
आज के समय के बारे में स्मिता ने बताया कि अब तो वैनिटी है, पहले ये सब नहीं होता था. अब तो सभी को अच्छी सुविधा मिलती है और आने वाले नए कलाकारों को सब कुछ सेट किया हुआ मिलता है. इसीलिए पहले जैसी स्ट्रगल नहीं करनी पड़ती. हालांकि स्मिता भी अब वैनिटी वैन की मांग करती है, लेकिन आउटडोर शूट में अगर नहीं मिलती है, तो भी वो मैनेज कर सकती हैं. उस स्ट्रगल और एक्सपीरियंस ने ही उन्हें मजबूत बनाया है और बहुत कुछ सिखाया है.’
स्मिता का करियर
बता दें कि स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में की थी. हालांकि, उन्हें घर-घर पहचान ‘बालिका वधू’ में सुमित्रा के किरदार से मिली. इसके बाद उन्होंने अमानत, अलादीन – नाम तो सुना होगा और भाग्य लक्ष्मी जैसे टीवी शोज में काम किया.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.