बॉलीवुड के बड़े स्टार अक्षय कुमार की नई फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी और मजेदार सीन देखने को मिल रहे हैं, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
ट्रेलर देखकर क्यों चकराया लोगों का दिमाग?
करीब 4 मिनट 10 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर है, लेकिन साथ ही यह दर्शकों को काफी उलझन में भी डाल रहा है। फिल्म की कहानी एक जंगल में बने फिल्म सेट के आसपास घूमती है, जहां कई लोग मिलकर एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर बने हैं जिनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, वहीं परेश रावल एक चालाक फिल्ममेकर के रोल में हैं। कुछ सीन में फाइटर जेट्स से बमबारी और बड़े समुद्री जहाज भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, क्या खिचड़ी बन रही है।
इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla OTT Release | ‘भूत बंगला’ का तहलका! अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म की नेटफ्लिक्स रिलीज डेट आउट
फिल्म को लेकर बंटी दर्शकों की राय
इतनी बड़ी स्टारकास्ट और अजीबोगरीब सीन्स को देखकर दर्शकों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। जहां कई फैंस को यह ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है और वे इसे पहले से ही ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इतने सारे एक्टर्स और ड्रामे को देखकर उनका सिर घूम गया है और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। कुछ लोग तो इसे सोशल मीडिया पर बकवास भी कह रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: पिता के लिए भावुक हुईं Priyanka Chopra, डैड अशोक चोपड़ा को याद कर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट
मशहूर कलाकारों की बड़ी फौज
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है। अक्षय कुमार के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आएंगे। इतने सारे सितारों के कारण इसे इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म माना जा रहा है।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.