बजाज पल्सर फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी 12 अगस्त को नई पल्सर लॉन्च करने वाली है। बजाज ने कन्फर्म किया है कि आने वाले महीनों में 125cc से 160cc सेगमेंट के बीच 10 नए और बड़े अपडेट वाले पल्सर मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।
सबसे पहले लॉन्च होगी ये वाली पल्सर
रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त को नेक्स्ट-जनरेशन पल्सर 160 की एंट्री होने की काफी ज्यादा संभावना है। हालांकि, कंपनी अपडेटेड पल्सर N160 या फिर नई पल्सर 125 भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल बजाज ने मॉडल का नाम अभी ऑफिशियल नहीं किया है।
नए प्लेटफॉर्म और मोनोशॉक सस्पेंशन की उम्मीद
आने वाली पल्सर को पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इसमें नया चेसिस, अपडेटेड इंजन, नए साइकिल पार्ट्स और पहले से ज्यादा आधुनिक फीचर लिस्ट मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर की जगह सेंटर-माउंटेड रियर मोनोशॉक सस्पेंशन हो सकता है। इससे बाइक की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।
डिजाइन होगा पहले से ज्यादा स्पोर्टी, फीचर भी धांसू
नई पल्सर में कंपनी इसकी पहचान बने मस्कुलर फ्यूल टैंक और दमदार स्टांस को बरकरार रखेगी। हालांकि, बाइक में शार्प बॉडी पैनल, नया टैंक श्राउड, नए साइड पैनल और ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम होगा। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखाई दिए प्रोटोटाइप भी बड़े बदलावों की ओर इशारा कर चुके हैं। नई पल्सर में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ दूसरे कनेक्टेड फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इलेक्ट्रिक पल्सर लाने की भी तैयारी
बजाज ने यह भी कनफर्म किया है कि कंपनी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अगले फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च करेगी। शुरुआत में इसे एक्सपोर्ट मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद भारतीय बाजार में इसकी एंट्री होगी। इसके अलावा नई पल्सर 125 पर भी काम चल रहा है। अगर यह मॉडल समय पर तैयार नहीं हो पाता, तो कंपनी नई पल्सर N160 को और बड़े अपडेट के साथ लॉन्च कर सकती है। आने वाले महीनों में बजाज की पल्सर लाइनअप में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे 125cc से 160cc सेगमेंट में कॉम्पिटिशन और भी तेज होने वाला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
