Babar Azam Test Runs: बाबर आजम पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में अच्छे टच में दिखे। वह सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तानियों की लिस्ट में एक स्थान आगे बढ़े हैं।
बाबर आजम टॉप 10 में आगे बढ़े
वेस्टइंडीज सीरीज समाप्त होने के साथ बाबर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लिस्ट में एक स्थान आगे बढ़े हैं। वह अब नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर 66 टेस्ट मैचों में 43.68 के औसत से 4674 रन बना चुके हैं। उन्होंने 9 शतक और 33 अर्धशतकीय पारियां खेलीं हैं। बाबर ने पूर्व बल्लेबाज असद शफीक (77 टेस्ट में 4660 रन) को पछाड़ा। उनका टारगेट अब पांच हजारी बनने का है। लिस्ट में बाबर से आगे जितने भी खिलाड़ी हैं, सभी ने पांच हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं। बाबर इंग्लैंड दौरे पर पांच हजारी बन सकते हैं। पाकिस्तान को 19 अगस्त से इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
यूनिस खान के नाम सर्वाधिक रन
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने 118 टेस्ट में 10,099 रन जुटाए, जिसमें 52.05 का औसत रहा। यूनिस के बल्ले से 34 सेंचुरी और 33 फिफ्टी निकली। दूसरे पायदान पर जावेद मियांदाद हैं। मियांदाद ने 124 टेस्ट मैचों में 52.57 के औसत से 8832 रन जोड़े। उन्होंने 23 शतक और 43 अर्धशतक जमाए। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 119 टेस्ट में 8829 रन बनाए। इंजमाम का औसत 50.16 का रहा। उन्होंने 24 शतक के अलावा 46 अर्धशतक जमाए।
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 पाकिस्तानी
यूनिस खान – 10099 (118 टेस्ट)
जावेद मियांदाद – 8832 (124 टेस्ट)
इंजमाम उल हक – 8829 (119 टेस्ट)
मुहम्मद यूसुफ – 7530 (90 टेस्ट)
अजहर अली – 7142 (97 टेस्ट)
सलीम मलिक – 5768 (103 टेस्ट)
मिस्बाह उल हक – 5222 (75 टेस्ट)
जहीर अब्बास – 5062 (78 टेस्ट)
बाबर आजम – 4674 (64 टेस्ट)
असद शफीक – 4660 (77 टेस्ट)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.