लेमन शॉट रेसिपी के लिए सामग्री
-नींबू का रस- आधा चम्मच
-काला नमक- 1 चुटकी
-हींग- 1 चुटकी
-काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
इन सभी चीजों को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर खाने से पहले पिएं।
लेमन शॉट के फायदे
– डाइजेशन को इम्प्रूव करने में मदद करता है।
– गैस और ब्लोटिंग कम करने में सहायक होता है।
– पेट से जुड़े सिरदर्द ट्रिगर्स को शांत करता है।
– शरीर को हल्का और एक्टिव फील होगा।
ब्लोटिंग से होने वाले सिरदर्द में कैसे मदद करती हैं ये चीजें?
गर्मियों अधिक खाने से डाइजेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। गैस और ब्लोटिंग की वजह से सिर भारी रहता है और सिरदर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में यह लेमन शॉट डाइजेशन को सपोर्ट करके राहत मिल सकती है।
– नींबू का रस- नींबू पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। यह खाने को बेहतर तरीके से पचने में मदद करता है और पेट में भारीपन कम हो सकता है।
– काला नमक- इसमें पाए जाने वाला मिनरल्स गैस और अपच से राहत दिलाते हैं। यह ब्लोटिंग की समस्या को कम कर सकता है।
– हींग- हींग को आयुर्वेद में गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लोटिंग की समस्या को कम करती है।
– काली मिर्च पाउडर- काली मिर्च डाइजेशन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में सहायक है। इससे पेट हल्का महसूस होती है। इससे ब्लोटिंग और गैस कम होती है, तब इससे जुड़े सिरदर्द और भारीपन में भी राहत महसूस होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.