टीवी एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. सितंबर 2025 में मिलिंद चंदवानी के साथ शादी करने के बाद अब उन्होंने बैंकॉक में नया घर ले लिया है और वही शिफ्ट हो गई है. इसी बीच अब फैंस के बीच ये सवाल उठने लगे कि क्या अब वो फिल्मों या शोज में काम करना छोड़ देंगी? हालांकि अविका ने फैंस को इसका भी जवाब दे दिया है.
मिलिंद के काम की वजह से बैंकॉक में लिया घर
एचटी सिटी के मुताबिक, अविका गौर ने बताया है कि हाल ही में उन्होंने और उनके पति ने बैंकॉक में घर खरीद लिया है. फिलहाल वो अपने घर को सजाने में लगाई हुई हैं. मिलिंग के काम की वजह से उन्हें बैंकॉक में शिफ्ट होना पड़ा. जब भी अविका बैंकॉक जाती थी, तो उन्हें लगता था कि वो उन्हें छुट्टियां मना रही है. वहां उन्हें बहुत अच्छा लगता था, इसीलिए उन्होंने घर ले लिया.
अविका ने आगे कहा कि मिलिंद के साथ 7 साल के रिलेशनशिप में हमने एक-दूसरे के ग्रोथ को अहमियत दी है और सपनों को सपोर्ट किया है. जब भी उन्हें किसी प्रोजेक्ट के लिए बाहर रहना पड़ता था, तो मिलिंद उनका साथ देते थे. अब वो नहीं चाहती कि मिलिंद अपने करियर में पीछे रहें. फिल्मों में वो सिर्फ मुंबई में नहीं, बल्कि हैदराबाद, राजमुंदरी और विशाखापट्टनम में भी शूटिंग करती थीं.
पहले जैसा ही करेंगी काम
काम को लेकर अविका ने बताया कि अब बैंकॉक ही उनका नया घर है. लेकिन वो अपने काम को पहले जैसा ही जारी रखेंगी. काम की वजह से उन्हें ज्यादातर हैदराबाद और मुंबई में रहना पड़ता है और उनके लिए काम ही सबसे पहली प्रायोरिटी है. जो भी काम उन्हें मिलता है, वो उनके शेड्यूल के हिसाब से रहता है, इसीलिए वो आराम से बैंकॉक में रह सकती हैं. घर को लेकर अविका बहुत एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, ‘बचपन से माता-पिता के बनाए घर में हम रहते हैं और शादी के बाद ससुराल में, लेकिन ये अपना घर है, जिसे वो मिलिंद के साथ सजा रही हैं.
खतरों के खिलाड़ी 15 में आएंगी नजर
बता दें कि अविका गौर जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में नजर आने वाली हैं और इसकी शूटिंग के लिए जाने वाली है. इससे पहले वो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ में भाग ले चुकी हैं, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.