ओमान के लिए वसीम अली के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. टीम के कुल 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. वहीं इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने खाते में डाले.
टॉस के वक्त ऑस्ट्रेलिया का अच्छा फैसला
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम का यह फैसला पहली पारी में अच्छा साबित होता दिखा. पहले बैटिंग के लिए ओमान की टीम लो स्कोर पर सिमट गई.
ऑस्ट्रेलिया के लिए जैम्पा के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को 1-1 सफलता मिली.
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी जीत की तलाश
इस मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में दूसरी जीत की तलाश करेगी. टीम ने अब तक तीन मैचों में से सिर्फ एक में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है. इसके अलावा जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो हार के बाद टीम ग्रुप चरण से ही एलिमिनेट हो गई थी. अब कंगारू दूसरी जीत हासिल करके वर्ल्ड कप का समान करना चाहेगी.
ओमान को पहली जीत की तलाश
गौरतलब है कि अब तक ओमान को इस टी20 विश्व कप में एक भी जीत नहीं मिली है. टीम ने तीनों मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से, श्रीलंका के खिलाफ 105 रन से और आयरलैंड के खिलाफ 96 रन से गंवाए हैं. अब टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की उम्मीद लगाकर पहली जीत अपने खाते में जरूर डालना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले का हाल कैसा रहता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.