ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर बांग्लादेश की बड़ी परीक्षा होने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में शानदार प्रदर्शन कर रही नंबर-1 टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया अब अपने घरेलू सीजन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया इस समय WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगा। यह इस चक्र में ऑस्ट्रेलिया की तीसरी टेस्ट सीरीज होगी। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश को हल्के में लेना उसके लिए भारी पड़ सकता है।
दरअसल, दोनों टीमें जब पिछली बार 2017 में टेस्ट सीरीज में आमने-सामने आई थीं, तब बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया था। यही वजह है कि बांग्लादेश की टीम उस ऐतिहासिक जीत से प्रेरणा लेकर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने की कोशिश करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2003 में बांग्लादेश की मेजबानी की थी। उस सीरीज के दोनों टेस्ट में मेजबान टीम ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब करीब 23 साल बाद दोनों टीमें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी।
बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मारारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन
- दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके
ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।
बांग्लादेश का टेस्ट स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अमीट हसन (विकेटकीपर), जाकेर अली अनिक (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, लिटन दास।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होंगे मैच?
दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक पहला मुकाबला सुबह 6 बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में होगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी। सुबह जल्दी शुरू होने वाले इन मुकाबलों पर भारतीय क्रिकेट फैंस की भी नजर रहेगी, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए सीरीज अहम है।
भारत में कहां देख पाएंगे लाइव मैच?
भारत में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया जहां WTC की शीर्ष टीम के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगा। वहीं बांग्लादेश के सामने दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम को उसके घर में चुनौती देने की कठिन परीक्षा होगी। ऐसे में दो मैचों की यह छोटी सीरीज रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:
अफगानिस्तान ने ODI World Cup 2027 के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को हराया
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.