AUS vs BAN Live Score, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मकाय में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम 21 रन पर 6 विकेट खो चुकी है।
Australia vs Bangladesh Scorecard in Hindi
BAN- 36/6
मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में शादमान इस्लाम को आउट करने के बाद अपने दूसरे ओवर में बैक टू बैक दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद गेंद पर उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर तंजीद हसन को 0 पर आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान नजीमउल हुसैन शांतो को गोल्डन डक पर अपना शिकार बनाया। स्टार्क को चौथी सफलता पारी के 5वें ओवर में मोमिनुल हक के रूप में मिली, जो 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं 7वें ओवर में उन्होंने लिटन दास को आउट किया, जो भी 0 पर आउट हुए। बांग्लादेश के 5 में से 4 बल्लेबाज बिना खाता ही पवेलियन लौट चुके हैं। बांग्लादेश को 6ठा झटका पैट कमिंस ने मुशफिकुर रहीम को आउट करके दिया, जो 42 गेंदों पर 5 रन बना पाए।
बता दें, दो टेस्ट मैच की जारी इस सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला गया था। बांग्लादेश ने उस मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 विकेट से हराया था। बांग्लादेश की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत थी। उनकी इस जीत ने वर्ल्ड क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींचा था। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस देते हुए शतक जड़ा था। वहीं गेंदबाजी में महफिल हसन महमूद ने 9 विकेट लेकर लूटी थी। बांग्लादेश की नजरें सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने पर थी, मगर दूसरे टेस्ट में उनकी बेहद ही खराब शुरुआत रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.