Aus vs Ban 1st test match: बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर यह कारनामा करके उन्होंने इतिहास रच दिया है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच का अब तक का हाल
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और कंगारुओं की पूरी टीम बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे सिर्फ 53 ओवर ही टिक सकी। पहली पारी में कंगारू 198 रनों के स्कोर पर ढेर हो गए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 36 और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे विकेट के लिए शांतो और तंजीद के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई। बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर ही ऑस्ट्रेलिया के ऊपर बढ़त हासिल कर ली थी, अब उसका तीसरा विकेट गिरा है।
ऑस्ट्रेलिया टीम प्लेइंग XI
जेक वेदरल्ड , ट्रैविस हेड , मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ , कैमरन ग्रीन , एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर , पैट कमिंस (कप्तान) , मिशेल स्टार्क , नाथन लियोन , जोश हेजलवुड
बेंच
स्कॉट बोलैंड , जोश इंग्लिस।
बांग्लादेश टीम प्लेइंग XI
शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम , मोमिनुल हक , नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान) , लिटन दास (विकेटकीपर ), मुशफिकुर रहीम , मेहदी हसन मिराज , ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद , हसन महमूद , इबादोत हुसैन
बेंच
सौम्या सरकार , अमित हसन , खालिद अहमद , जैकर अली , मुसफिक हसन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.