भारत के प्रोफेशनल जॉब मार्केट के लिए अगस्त का महीना राहत भरा रहा है. अलग-अलग सेक्टर में कंपनियों की ओर से भर्ती बढ़ी और नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर्स के लिए भी अच्छी तस्वीर सामने आई. नौकरी जॉब स्पीक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में देश में व्हाइट कॉलर हायरिंग पिछले साल के अगस्त महीने की तुलना में 14 फीसदी बढ़ी. इस दौरान ऑटो, हेल्थ केयर और रिटेल जैसे सेक्टरों में भर्ती ने रफ्तार पकड़ी. नौकरी जॉब स्पीक्स इंडेक्स अगस्त में 3,028 पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 2,664 था. हालांकि जुलाई के 3,227 के मुकाबले अगस्त का इंडेक्स 6 फरवरी कम रहा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगस्त के आंकड़ों को त्योहारी सीजन के बदलते समय के रूप में देखना जरूरी है. पिछले साल कई त्यौहार अगस्त में पड़ रहे थे, जबकि इस साल इसका ज्यादा असर सितंबर में दिखाई देगा.
फ्रेशर्स के लिए भी बढ़े नौकरी के मौके
अगस्त में सिर्फ एक्सपीरियंस कर्मचारियों की मांग नहीं बढ़ी, बल्कि शुरुआती करियर वाले उम्मीदवारों के लिए भी हायरिंग में इजाफा हुआ. 3 साल तक के एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों की भर्ती सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ी. बीमा क्षेत्र में अकेले फ्रेशर हायरिंग 37 प्रतिशत बढ़ी. 4 से 7 साल के एक्सपीरियंस वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं 8 से 12 साल के एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों की हायरिंग 16 फीसदी और 13 से 16 साल के एक्सपीरियंस वाले प्रोफेशनल की भर्ती 18 फीसदी बढ़ी. 16 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों की मांग में भी 13 फीसदी का इजाफा हुआ.
ऑटो, हेल्थकेयर और रिटेल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो और ऑटो एंसिलरी में हायरिंग 19 फीसदी बढ़ी. हेल्थ केयर में 16 फीसदी और रिटेल में 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई. इंश्योरेंस में 12 फीसदी और आईटी में 11 फीसदी के बढ़ोतरी रही. वहीं बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर में भर्ती 10-10 फीसदी बढ़ी. बीपीओ-आईटीईएस, ऑयल एंड गैस और रियल एस्टेट में 8-8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं फार्मा और बायोटेक में भर्ती लगभग स्थिर रही. कुछ सेक्टरों में स्थिति इसके उलट रही. हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल में हायरिंग 4 फीसदी घटी,जबकि एजुकेशन, टीचिंग और ट्रेनिंग में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. मीडिया, डॉट कॉम एंटरटेनमेंट में भी भर्ती 14 फीसदी कम रही.
ये भी पढ़ें-SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
AI और मशीन लर्निंग से जुड़े पदों में बढ़ी मांग
टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों में भी अगस्त के दौरान मांग बनी रही. एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े पदों की हायरिंग में 31 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई. आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में कुल 11 फीसदी बढ़ी. आईटी सेक्टर के अंदर एआई-मशीन लर्निंग भूमिका में 12 फीसदी और आईटी व इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में 32 फीसदी के वृद्धि दर्ज की गई. वहीं फंक्शन के आधार पर हेल्थ केयर एवं लाइफ साइंस में हायरिंग 34 फीसदी, मीडिया प्रोडक्शन एवं एंटरटेनमेंट में 33 फीसदी, इंजीनियरिंग हार्डवेयर एवं नेटवर्क में 30 फीसदी और बीएफएसआई, इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग में 29 फीसदी बढ़ी. जीसीसीएस में भी भर्ती 10 फीसदी ऊपर रही.
हैदराबाद और कोलकाता में हायरिंग की तेज रफ्तार
बड़े शहरों की बात करें तो हैदराबाद 23 फीसदी की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा. इसके बाद कोलकाता में 22 फीसदी, चेन्नई में 20 फीसदी, बेंगलुरु और पुणे में 14-14 फीसदी, दिल्ली एनसीआर में 10 फीसदी और मुंबई में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं उभरते शहरों में भुवनेश्वर में हायरिंग 32 फीसदी बढ़ी, जबकि रायपुर में 23 फीसदी की वृद्धि रही. इसके अलावा सूरत और रांची में भी भर्ती के आंकड़ों में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें-SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.