ASUS Chromebook CX15 की कीमत और उपलब्धता
ASUS Chromebook CX15 की भारत में कीमत 47,990 रुपए रखी गई है। यह Pure Grey कलर में उपलब्ध है। ग्राहक इसे ASUS eShop, ASUS Exclusive Stores, ROG Stores, ASUS Authorised Retail Partners, Reliance Digital और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी 3,999 रुपए प्रति माह से No-Cost EMI, 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 1 साल की Accidental Damage Protection भी ऑफर कर रही है।
ASUS Chromebook CX15 में मिलेंगे ये फीचर्स
ASUS ने इस लैपटॉप में 15.6-इंच Full HD IPS NanoEdge एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। डिस्प्ले में 300 निट्स ब्राइटनेस, 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 45% NTSC कलर गैमट मिलता है, जिससे ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, वेब ब्राउजिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है।
परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में Intel Processor N50 और Intel UHD Graphics दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB eMMC स्टोरेज मिलती है। यह ChromeOS पर चलता है, जिसमें ऑटोमैटिक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहते हैं। कंपनी लैपटॉप के साथ 3 महीने की Google AI Pro मेंबरशिप भी दे रही है। इसके जरिए यूजर्स को Gemini, Gemini Notebook, Gmail, Docs और Sheets के AI फीचर्स, Google Flow, Nano Banana AI इमेज जेनरेशन, Google Photos के एडवांस AI एडिटिंग टूल्स, YouTube Premium Lite और 5TB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
ASUS Chromebook CX15 में 42Wh की 3-सेल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे 45W USB Type-C फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज होने पर 12.5 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, HDMI 1.4 और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan-C सिक्योरिटी चिप और Kensington Nano Security Slot मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए 720p HD वेबकैम के साथ फिजिकल प्राइवेसी शटर, बिल्ट-इन स्पीकर्स और माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।
इसके अलावा लैपटॉप में स्पिल-रेसिस्टेंट Chiclet कीबोर्ड मिलता है। इसका वजन 1.59kg है और यह US MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.