हिमांशी खुराना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में ऐसा आरोप लगाया था कि उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हुई थी। हिमांशी ने किसी का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन लोग इसे आसिम रियाज से जोड़कर देख रहे थे। अब आसिम रियाज ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
आसिम ने लिखा इंस्टाग्राम पर पोस्ट
आसिम रियाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और साफ किया कि उन्होंने कभी भी किसी को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। उन्होंने बिना नाम लिए हिमांशी पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे मिलने के बाद ही वो फिट हुई हैं। उससे पहले कैसी थीं, वो सब जानते हैं।
धर्म परिवर्तन के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
आसिम ने लिखा- मैंने कभी किसी से धर्म बदलने को नहीं कहा। एक बार भी नहीं। फैक्ट ये है कि मैंने ही आपको फिटनेस के लिए प्रोत्साहित किया। मुझसे मिलने के बाद ही आप इस शेप में आ पाई हैं, उससे पहले आप कैसी दिखती थीं हर कोई जानता है।
आसिम ने आगे लिखा- तो प्लीज धर्म को हथियार की तरह मत इस्तेमाल करिए। ये बहुत ही संवेदनशील मामला है, और किसी चीज को इसलिए इतना पर्सनल बनाना ताकि लोग मुझसे नफरत करें, बहुत ही बचकानी हरकत है। ये दिखाता है कि आप अटेंशन पाने के लिए कितना नीचे गिर सकती हैं।
हिमांशी के पैसों वाले दावे पर भी की बात
हिमांशी ने इस पॉडकास्ट में ये भी कहा था कि उन्होंने आज तक किसी भी ऐसे इंसान को डेट नहीं किया है जिसके पास उनसे ज्यादा पैसे हों। उन्होंने ये भी दावा किया कि पास्ट रिलेशनशिप्स में उन्होंने अपने पार्टनर को उनका करियर बनाने में मदद की है। इस बारे में भी आसिम ने अपने पोस्ट में लिखा। उन्होंने कहा- और मेरे करियर की बात करें तो मुझे इसे बनाने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ी। किसके पास ज्यादा पैसे हैं, किसके पास कम? अगर आपको वाकई ये जानना है तो बैंक स्टेटमेंट्स वो साफ कर सकते हैं। लेकिन पैसा कभी भी चरित्र का पैमाना नहीं रहा है। चरित्र तो वो है कि लोगों का ध्यान या कुछ व्यूज पाने के लिए आप कितना नीचे जाने को तैयार हैं।
पारस छाबड़ा पर भी निकाली भड़ास
आसिम रियाज ने पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने पारस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा-और उस आदमी के लिए जो माइक्रोफोन के पीछे बैठा है, जिसका पेट सुअर की तरह बाहर निकला है, जो गॉसिप करने को अपना प्रोफेशन बनाए हुए है…भाई, सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि दूसरों के जीवन पर चर्चा करने में थोड़ा कम समय दो और जिम में ज्यादा समय बिताओ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.