भारतीय पुरूष और महिला स्कीट टीमों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीते। तीन दिन के क्वालीफिकेशन दौर के बाद भारत की रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने बुधवार को यहां 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। चीन (357) को स्वर्ण और कजाखस्तान (336) को रजत पदक मिला।
स्कीट स्पर्धा में प्रत्येक निशानेबाज को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं। परिनाज़ और रायजा दोनों ने 125 में से 111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करके पोडियम स्थान प्राप्त किया। रायजा और परिनाम ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई।
क्वालीफाइंग दौर में रायजा आठवें और परिनाज नौवे स्थान पर रही। अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल ने 346 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अनंतजीत ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई।
उन्होंने 119 स्कोर किया जबकि मैराज ने 116 और भवतेग ने 111 स्कोर किया। भारत के अब निशानेबाजी में चार रजत और तीन कांस्य पदक हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.