आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या दौरे पर पहुँचे तो उनका स्वागत विरोध प्रदर्शनों और केजरीवाल वापस जाओ जैसे नारों से हुआ। दरअसल, केजरीवाल ने वर्षों पहले कथित रूप से राम मंदिर की जगह स्कूल, अस्पताल और शौचालय बनाने जैसा विवादास्पद बयान दिया था। केजरीवाल जब रामनगरी पहुंचे तो संत समाज और कई स्थानीय संगठनों ने उनका जोरदार विरोध किया। जगह जगह “केजरीवाल वापस जाओ” के नारे लगे और संतों ने उनका पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संतों का कहना था कि जिन्होंने कभी राम मंदिर निर्माण की भावना का विरोध किया, आज वही राजनीतिक लाभ के लिए अयोध्या की धरती पर आकर श्रद्धा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध कर रहे साधु संतों ने आरोप लगाया कि यह दौरा आस्था से अधिक राजनीति से प्रेरित है।
हालांकि भारी विरोध के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने रामलला के दर्शन किए और बाद में प्रसिद्ध हनुमानगढी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की। उनके साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या Ram Mandir चंदा चोरी विवाद: Champat Rai और Anil Mishra का Trust से इस्तीफा
इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बिना नाम लिए केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, “दिल्ली के एक सज्जन (अरविंद केजरीवाल) भी आज वहां (अयोध्या) आए हैं। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई सालों तक मौका दिया, लेकिन उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.