एकदिवसीय और मल्टी-डे सीरीज के लिए कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की। इस दौरे के लिए टीम में अर्जुन राजपूत को भी चुना गया है, जिनके नाम की अभी काफी चर्चा हो रही है। अर्जुन को जब टीम इंडिया में सिलेक्शन के बारे में पता चला तो वह बहुत खुश हुए। अर्जुन ने क्रिकेट खेलने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। उनके पीटा छोले-कुलचा का स्टॉल लगाते हैं। अब टीम में चयन होने के बाद अर्जुन 4 जुलाई को श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। अर्जुन राजपूत की कहानी आपको भी भावुक कर देगी।
पिता छोले-कुलचा का स्टॉल चलाते
भारत की अंडर-19 टीम में चयन होने वाले अर्जुन राजपूत की कहानी किसी बड़े संघर्ष से कम नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अर्जुन के पिता जालंधर में छोले-कुलचा का स्टॉल चलाते हैं। वहीं, अर्जुन ने बताया कि मेरे माता-पिता ने मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह ने भी मेरा बहुत साथ दिया।
अंडर-19 टीम में सिलेक्शन पर अर्जुन ने क्या कहा?
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में सिलेक्शन होने पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अर्जुन ने कहा ‘मैंने 8-9 साल की उम्र में हरभजन अकादमी में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। यह सफर शानदार रहा और मेरे कोच ने मेरा बहुत साथ दिया। अकादमी बंद होने के बाद मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मुझे अभ्यास करने के लिए कोई जगह नहीं मिल रही थी।’
आगे उन्होंने कहा ‘मेरे माता-पिता ने मेरा बहुत साथ दिया, जब मेरे पिता ने क्रिकेट में मेरी रुचि देखी, तो उन्होंने मेरा समर्थन किया। हरभजन सिंह ने भी मेरा बहुत साथ दिया, मैं उनके मैदान पर खेला करता था। उन्होंने मेरी पढ़ाई में भी मदद की। टीम में चुने जाने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई। मैं खेल के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’
भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम 4 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक श्रीलंका दौरे पर होगी। इस बीच 3 एकदिवसीय मुकाबला और 2 मल्टी-डे मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि यशवर्धन सिंह चौहान को तीनों वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है।
यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुत्कुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उल्वा और इशान सूद।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.